पचरुखी: शटर काट इलेक्ट्रॉनिक दुकान से दो लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र भवानी मोड़ स्थित इलेक्ट्रानिक्स दुकान का शटर काट चोरों ने करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने घटना को मंगलवार की देर रात्रि अंजाम दिया। दुकान मालिक साेनवर्षा निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह मंगलवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

तभी देर रात्रि चोरों ने दुकान का शटर काट चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब बुधवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा देख हतप्रभर हो गया। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी तथा घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुुंच घटना की जांच की। थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि मामले संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026