परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवधारी मोड़ के समीप बदमाशों ने विश्वकर्मा ज्वेलर्स दुकानदार तिलसंडी 510 निवासी विश्वकर्मा कुमार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है तथा भय से शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखी है।
आवेदन में कहा है कि गुरुवार की रात अपने घर था तभी करीब नौ बजे के बाद मेरे मोबाइल अज्ञात तीन नंबर से फोन आया और मुझसे पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इसका रिकार्डिंग भी मेरे पास है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार का आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक वर्ष में करीब दो दर्जन दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। आए दिन रंगदारी मांगने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…