परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान सह प्रशिक्षण कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामकिशोर शर्मा ने की। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए बिजली की व्यवस्था की गई है। किसानों को सरकार की ओर से अनुदानित दर पर कृषि यंत्र एवं बिचड़ा दिया जा रहा है।
उन्होंने सरकार द्वारा कृषि संबंधित संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने किसानों से मोटे अनाज की खेती करने की सलाह देते हुए इसको लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम को बीसीओ रेयाज अहमद, एटीएम दीपक कुमार, कृषि समन्वयक रामजी सिंह, डा. मनीष कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कृषि समन्वयक अरुण कुमार, अखिलेश राम, प्रदीप कुमार, पंकज रावत, किसान सुबोध कुमार सिंह, दिलशाद खान, बब्बन साह, अशोक सिंह, सुदामा सिंह समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…