बड़हरिया में मुस्लिम भाइयों ने जगह-जगह की जलपान व प्याऊ की व्यवस्था कर दिया भाईचारा का संदेश

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिम भाइयों ने स्टाल लगा शोभा यात्रा में शामिल तथा मेले देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्याऊ की व्यवस्था कर भाइचारा एवं सामाजिक सौहार्द के बढ़ावा का संदेश दिया जिसकी सभी ने सराहना की। जानकारी के अनुसार रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बड़हरिया के थाना चौक पर राम जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखने के बावजूद इस गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था कर भाइचारा और सौहार्द बनाने का संदेश दिया। सभी ने राम भक्तों को पानी और जूस पिलाया। इसमें मुख्य रूप से जिला पार्षद सोनू सेराज, आरिफ शहजाद, दानिश आदि की भूमिका सराहनीय रही।

वे सभी रोजा रखने के बावजूद गर्मी में भी प्याऊ का स्टाल लगा शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जूस, पानी, शरबत पिलाने में तत्पर दिखे तथा भाइचारा व एकता का संदेश दिया। वहीं नौतन के मुरारपट्टी में भी मुखिया हवलदार अंसारी ने मध्य विद्यालय मुरारपट्टी के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में टेंट लगाकर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं नाश्ते का प्रबंध किया। मुखिया स्वयं अपने हाथों से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत, बिस्किट्स एवं पानी आदि देते दिखाई दे रहे थे। उनके सहयोग में सामाजिक कार्यकर्ता डा. शौकत अली, अकबर अंसारी, इकबाल अंसारी, फिरोज अंसारी, हसन अंसारी सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के सामाजिक लोग शामिल थे।इसके अलावा कई जगहों पर शोभा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया। वे हिंदुओं के साथ भाइयों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते देखे गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026