✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में रामनवमी गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिरों व घरों में महावीरी ध्वज फहराए गए और हर्षोल्लास के साथ लोगों ने पारंपरिक ढंग से भगवान राम व हनुमान की पूजा-अर्चना की। श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के गांधी मैदान में भूमि पूजन के बाद शोभा यात्रा अपने निर्धारित समय से निकाली गई।
शोभा याात्रा में राम दरबार, बाल्मीकि, सहित अन्य झांकियों को शामिल किया गया।इसमें नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु राममय होते नजर आए। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं इससे पूरा जय श्रीराम के जयघोष से गूंजायमान रहा। पूरे शहर की सजावट इस तरह की गई थी कि सड़कें भगवामय पताका से पटीं हुई थीं और शहर अयोध्या के रूप में दिख रहा था। रामभक्तों ने शहर की सभी सड़कों की दोनों ओर महावीरी पताके लगाए थे। इससे शहर भगवामय दिखा।
यहां से गुजरी शोभा यात्रा :
शोभा यात्रा शहर के गांधी मैदान से प्रारंभ होकर डाकबंगला चौक, जेपी चौक, दरबार रोड, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, मखदुम सराय मोड़ होते हुए तेलहट्टा बाजार, गल्ला मंडी से बाटा मोड़, थाना रोड, शहीद सराय, बड़ी मस्जिद, चौक बाजार, कसेरा टाेली मोड़, शांति वटवृक्ष मोड़ होते हुए मौलेश्वरी चौक, कागजी मोहल्ला होते हुए जेपी चौक से पुन: गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हो गया।
सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम :
रामनवमी त्योहार पर शोभा यात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों को तैनात किया गया था। जबकि शहर के संवेदनशील स्थानों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (रैपिड एक्शन फोर्स) की भी तैनाती की गई थी। इस दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत सशस्त्र बल सुरक्षा को लेकर चौकस दिखे। जिला व पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…