परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के हॉस्पिटल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के परिसर से अज्ञात चोरों ने एक महिला के बैग से 38 हजार रुपये चुरा लिया. विदित हो कि गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के तेलियाबांध के पीर मोहम्मद की पत्नी जुलेखा खातून ने शनिवार को बड़हरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 38 हजार रुपये उठाकर अपने बैग में रख लिया.
उसके बाद वह बैंककर्मी के दिशानिर्देश पर अपने पासबुक पर फोटो चिपकाने लगी. इस बीच बैंक से किसी अज्ञात उच्चके ने उसके पॉलीथिन में लपेटकर बैग में रखे 38 हजार रुपये चुरा लिया. यह चोरी की घटना 10 बजकर 50 मिनट व 10 बजकर 58 मिनट के बीच की है. पीड़ित महिला का दावा है कि यह चोरी की घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. पीड़िता ने बड़हरिया थाने में आवेदन देकर इस चोरी की घटना की अच्छी तरह छानबीन करने व सीसीटीवी कैमरा खंगालने का आग्रह किया है ताकि चोर तक पहुंचा जा सके.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…