सिवान: पार्टी ने मंत्री बना सबका साथ, सबका विकास परिकल्पना को किया साकार: जनक

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में  बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम का एक समारोह में अभिनंदन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जनक राम ने कहा कि सीवान के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हुए. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक दबे कुचले, शोषित, वंचित, पीड़ित, प्रताड़ित एवं महादलित समाज से आने वाले को मंत्री बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास के परिकल्पना को साकार किया है.उन्होंने कहा कि मुझे कोई विरासत में राजनीति नहीं मिली है. लेकिन भाजपा ने मुझे मंत्री बना कर हमारे समाज के ऊपर अपना भरोसा जताया है, जिसे मैं हमेशा पूरा करने का प्रयास करूंगा.

वही गोरियाकोठी के विधायक देवेश कांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.उत्तर प्रदेश सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है, जिसमें पंचायत और बुथ स्तर का भी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के उच्च से उच्च पदों को सुशोभित कर सकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, उमेश प्रधान, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, पूनम गिरी, आभा देवी, शर्मा नंद राम, उमेश कुमार मल्ल, जिला प्रभारी रंजीत सिंह,बाल्मीकि यादव, मुकेश कुमार बंटी,राज लाल यादव, प्रभुनाथ यादव, महेश यादव, मनोज राम, सुरेंद्र पासवान, कुमार सत्यम सिंह, विजय गिरी, सुशीला देवी, हीरालाल राम, शैलेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अजीत कुमार, त्रिलोकी सिंह पटेल, संतोष आडवाणी, अंबालाल शर्मा, दीनानाथ सिंह पटेल, लालबाबू तिवारी, प्रदीप सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की. समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने किया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024