परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार से एक बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर थाना क्षेत्र के बंगरा बुजुर्ग गांव के रमाकांत ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात को नामजद किया है. पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि वे शनिवार की शाम कोअपनी हीरो स्पेंलेंडर प्रो बाइक लेकर लकड़ी बाजार में सब्जी खरीदने गये थे.
उन्होंने लकड़ी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप मदन जी की दवा दुकान के पास अपनी बाइक खड़ा किया था. सब्जी खरीदने के बाद जब वहां पहुंचे तो बाइक नहीं थी. अज्ञात चोरो ने बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चुरा ली. बाइक का रजिस्ट्रेशन नं-बीआर-29 पी-0966 है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है व छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…