परवेज अख्तर/सिवान :- डीएवी कालेज सीवान के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र प्रसाद वर्मा का असामयिक निधन शुक्रवार को देर शाम चिकित्सा के क्रम में नई दिल्ली में हो गया. वे ब्लड प्रेशर एवं शुगर से ग्रसित थे. सेवानिवृत्ति के पश्चात वे अध्यात्म के प्रति समर्पित हो गए थे और रामाश्रम सत्संग मथुरा के सिवान इकाई के प्रतिनिधि आचार्य थे. वे मूलतः सिताबदियारा के रहने वाले थे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पटीदार थे.
उनके निधन पर आचार्य घरभरन जी, शिक्षक गणेश प्रसाद दुबे, रामबचन पांडे, रविंद्र मिश्र, अमर दयाल राय, संजय सिंह, डॉ सुरेश सिंह, राजेश कुमार यादव, अवधेश दुबे, बिहारी लाल, आदि ने अपनी गहरी सवेदना प्रकट की है. डीएवी महाविद्यालय परिवार ने भी उनकी निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…