Categories: पटना

बगहा में गैंगरेप में विफल शोहदों ने किशोरी को चलती गाड़ी के आगे फेंका

पटना: चौतरवा थाना क्षेत्र में बीती रात शौच के लिए घर से बाहर निकली एक 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची को पड़ोस के टोले के चार शोहदों ने दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की की चीखने-चिल्लाने पर आरोपितों ने एक चलती बोलेरो के सामने उसे फेंक दिया और भाग गये। यह मामला मंगलवार को महिला थाने में दर्ज कराया गया। जख्मी बच्ची का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। उक्त घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के एक टोला की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि रात 10 बजे के करीब वह घर के पास खेत की तरफ शौच के लिए गई। वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने मुझे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। चीखना चिल्लाना शुरू किया तो सबने एक चलती बोलेरो के सामने फेंक दिया और फरार हो गए।

पीड़िता के परिजनों ने विश्वजीत कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार और राजा कुमार को आरोपित किया है। सभी पतिलार के रहने वाले बताये गये हैं। पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवकों ने बच्ची को पकड़ लिया और टांग कर नजदीक के स्कूल में ले जाने लगे। तभी वह चिल्लाने लगी। उसके बाद पिता और घर के अन्य सदस्य आवाज सुनकर उस तरफ दौड़े। परिजनों को आता देख आरोपितों ने चौतरवा से धनहा की तरफ जा रही एक अज्ञात बोलेरो के सामने बच्ची को फेंक दिया। बच्ची घायल हो गई है।

इधर महिला थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दी है। महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024