सिवान के हसनपुरा में सशस्त्र अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से हजारों की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के पिपरा उच्च विद्यालय के श्मशान घाट स्थित बगीचा के समीप मंगलवार की संध्या तकरीबन छह बजे एक स्वर्ण व्यवसायी से अज्ञात बादमाशों ने हजारों की लूट की घटना को अंजाम दिया है.इस दौरान बादमाशों ने 1 सौ 20 रुपया नगद,एक सोने की अंगुठी व एक कीमती एंड्रायड मोबाइल सहित करीब पचास हजार की संपति लूट कर फरार हो गये.पीड़ित महाराजगंज निवासी आरएन प्रसाद सोनी के 35 वर्षीय पुत्र रामू प्रसाद सोनी है.जो मंगलवार की संध्या पकड़ी बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे.तभी उक्त स्थल पर चार बाइक पर सवार आठ की संख्या में सशस्त्र बादमाशों ने लूट के घटना को अंजाम दिया.

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि प्रतिदिन कि तरह अपने पकड़ी बाजार स्थित अंतिमा ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार को बंद कर घर जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए सशस्त्र बादमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक कर घटना को अंजाम दिया.फिर कनपटी पर पिस्तौल तान मोबाइल व सोने की अंगूठी लूट दरौंदा के तरफ भाग निकले.वही इस घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाने के पुअनि अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गये.  सामाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024