बड़हरिया में बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी से मांगी दस लाख की रंगदारी

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
बड़हरिया में रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है।रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर अंजाम भुगतने की धमकी है। इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। इस संंबंध में पीड़ित व्यवसायी मोहित सोनी ने थाने में आवेदन देकर इसकी जांच एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है।बताया जाता है कि प्रखंड़ मुख्यालय स्थित थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मोहित सोनी के मोबाइल पर बदमाशों ने काल कर 10 लाख रुपया की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी करने की प्रक्रिया चल रही है।

रंगदारी मांगी गई मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बड़ी खुलासा होने वाला है।ज्ञात हो कि इसके पूर्व बदमाशों ने गोपालगंज रोड स्थित खानपुर मोड़ पर मार्बल और टाइल्स व्यवसायी खानपुर निवासी धर्मनाथ सिंह से 25 लाख की रंगदारी मांग करते हुए उनके दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। कुछ दिनों बाद बदमाशों ने बड़हरिया के यादव मार्केट स्थित कपड़ा व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता से 10 लाख रंगदारी की मांग की थी, मांग पूरा नहीं होने पर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया था। उसके बाद कुवही के ईंट भट्ठा व्यवसायी से 10 लाख की मांग कर चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024