✍️परवेज अख्तर/सीवान:
गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में शुक्रवार की सुबह एक बंदर ने एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार उसके आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को दिया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। घायलों विशाल शुक्ला, ओंकार शुक्ला, मुन्नी चौधरी, पूनम देवी, आदित्य शुक्ला, रंभा देवी, कौशल्या देवी शामिल हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी में एआरबी उपलब्ध नहीं है जिसके लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण घायल लोगों को लेकर देवरिया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे लिखित रूप से नहीं मिली है। उनके द्वारा लिखित सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…