बसंतपुर में शिक्षा मंत्री के बयान को विवादित बता बीजेपी ने फूंका पुतला

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान को विवादित बताते हुए सोमवार की शाम बसंतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. मुख्यालय के गांधी आश्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला लेकर नारे लगाते हुए सब्जी मंडी पहुंचे. जहां शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग की. मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने बताया कि मनु स्मृति व रामचरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देना प्रदेश के शिक्षा मंत्री को शोभा नही देता.

शिक्षा मंत्री को पता होना चाहिए कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना दोनो ही ग्रंथों में पाई जाती है. ऐसे में इस तरह का बयान देने वाले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए व विवादित बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. मौके पर लोजपा(रामबिलास) के जिला विस्तार प्रमुख विवेक रंजन, पुष्पेंद्र पांडेय, यशवंत कुमार सिंह, किशन कुमार सिंह,कमलेश कुमार,वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार,मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026