सिवान के भगवानपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की हुई मौत, बाइक चालक घायल

एनएच 331 ए पर सुघड़ी में दो बाइक की टक्कर में हुआ हादसा

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
एनएच 331ए पर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघड़ी गांव के समीप सोमवार की दोपहर मशरख की तरफ जा रहे बाइक में पीछे से एक तेज रफ्तार की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया व टक्कर मारने वाला बाइक चालक बाइक समेत फरार हो गया. बाइक से हुई टक्कर में आगे जा रहे बाइक पर सवार एक युवक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एक वाहन से बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां चिकित्सकों ने घायल हुए महिला को मृत घोषित कर दिया व घायल युवक का प्राथमिक इलाज बसंतपुर सीएचसी में किया गया. मृतका सारण जिले के मढ़हौरा थानाक्षेत्र के सिल्हौडी के जितेंद्र मांझी की पत्नी निर्मला देवी (35) बताई जाती है. वहीं घायल बाइक चालक मृतका का देवर राजा कुमार (25) बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के रिश्तेदार मुड़ा से बसंतपुर सीएचसी पहुंच विलाप करने लगे.

तभी घटना की सूचना बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को मिली तो उन्होंने भगवानपुर हाट थाना को सूचित कर बसंतपुर थाने में तैनात पीएसआई स्वाति कुमारी को चौकीदार अभय कुमार के साथ बसंतपुर सीएचसी भेजा. जहां कागजी कारवाई के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम में सिवान भेजा गया. घटना के बारे में बताया गया कि मढ़हौरा के राजा कुमार अपनी भाभी निर्मला देवी को बाइक से लेकर सोमवार की सुबह लकड़ी नबीगंज ओपी के मदारपुर में किसी डॉक्टर से इलाज कराने लाया था. डॉक्टर से इलाज कराने के बाद दोनों घर लौट रहे थे. तभी रास्ते मे सुघडी गांव के समीप उनके बाइक में पीछे से एक अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026