बसंतपुर में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक ने लगाया बंधक बना मारपीट व धमकी देने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक को बंधक बनाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक दारौंदा थाना क्षेत्र के पसीवर निवासी भरत राम के पुत्र राकेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर एक नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक ने आरोप लगाया है कि एक मार्च को करीब 12 बजे बैजू बरहोगा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में प्रधान मंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों की जांच करने के लिए गया था।

इसमें चंद्रमा मांझी की पत्नी सुमित्रा कुंवर के अपूर्ण मकान के समीप गया और मकान में शेष कार्य नहीं कराने के कारण पूछने तो सुमित्रा कुंवर का पुत्र राजेंद्र मांझी अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर मेरे साथ गाली गलौज तथा मारपीट की तथा करीब डेढ़ घंटा बंधक बनाए रखा। उन्होंने कहा कि जब इसकी सूचना फोन के माध्यम से थानाध्यक्ष को दी तो उन्होंने थाना आकर आवेदन देने की बात कही। फिर मुखिया विजय कुमार सिंह के पास फोन किया तो वे आकर हमें उक्त लोगों से मुक्त कराकर प्रखंड कार्यालय पहुंचाए। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर राजेंद्र मांझी को नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024