परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु शिव मंदिर के समीप गुरुवार को सेंट्रल बैंक इफ इंडिया के सीएसपी के कैशियर से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर 4.65 लाख रुपये लूट ली थी तथा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित छापेमारी दल की टीम ने घटना के 24 घंटे के अंदर दो संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।छापेमारी दल का नेतृत्व महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार कर रहे हैं।
इस टीम में जीबी नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार,जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार,बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार व गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार शामिल हैं।इस संदर्भ में पूछे जाने पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।ऐसा माना जा रहा है कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ के बाद अन्य मामले का उद्भेदन होने की संभावना है। मामला चाहे जो भी हो लूट की घटना का पुलिस तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…