परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव के युवक के साथ गुरुवार की संध्या अज्ञात अपराधियों ने मैरी मकसूदपुर स्कूल के पास घेर कर मारपीट कर मोबाइल व पैसा लूट लिया. पीड़ित युवक अजय कुमार पिता श्रीभगवान यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि जनता बाजार से अपने घर सात बजे संध्या में लौट रहा था. तभी मैरी मकसूदपुर स्कूल के पास सड़क के बीचोबीच चार अज्ञात अपराधी अपनी बाइक से सड़क जामकर खड़े थे. जब पहुंचा तो अपराधियों ने पकड़ कर मारपीट कर दो मोबाइल व पांच सौ रुपया निकल लिए.
विरोध किया तो अपराधियों ने हथियार निकल जान से मारने लगे तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन को देख फरार हो गए. अगर चार पहिया वाहन नहीं आता तो वे मुझे जान से मार देते. ज्ञात हो कि इसी स्थान पर बीते जनवरी माह में अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को लूटने के दौरान गोली मार कर हत्या कर शव को पानी मे फेंक दिया था. जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जबकि अन्य चार अपराधी पुलिस के पहुंच से बाहर चल रहे हैं. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अपराधियों को धर पकड़ करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…