मैरवा के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के पास बैंक मैनेजर को अपराधियों ने चाकू मार किया घायल, हालत गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज पर शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे अपराधियों ने बैक मैनेजर को चाकू से वार कर घायल कर दिया. जिनको मुड़ियारी पंचायत के बीडीसी तथा श्रीकांत यादव उठाकर करछुई बाजार में इलाज कराया. हालत को गंभीर देख सीवान रेफर कर दिया. बताया जाता हैं कि महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी कन्हैया प्रसाद, जो गुठनी थाना क्षेत्र के टेकनिया गांव में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बैंक मैंनेजर के पद पर कार्यरत हैं.

बाइक से अपने बैंक में ड्यूटी करने जा रहे थे. तभी मैरवा के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के समीप अपाची सवार दो अपराधियों ने बाइक लूटने के क्रम में मैनेजर कन्हैया को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसी क्रम में अपराधियों ने नगद रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए. हालांकि वे बाइक लूटने में सफल नहीं हो सकें. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही हैं. वही घायल का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026