परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट के उतर साघर सुल्तानपुर पंचायत के मराछी में बनने वाले हनुमान मंदिर का शिलान्यस शुक्रवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया. ज्ञात हो कि यह यह हनुमान मंदिर पोखरा के बीचोबीच बनने जा रहा है, जो लोगों के उत्सुकता का कारण भी है. मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि आज देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है.
दुनिया का हर देश भारत की तरफ आशावादी निगाह से देख रहा है. आज विरोधी चारोखाने चित हो गए है. देश आने वाले समय में विश्व गुरु बनकर रहेगा. देश में सबको अपना धर्म मानने की आजादी है. परंतु किसी के धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ करने की अजादी नहीं दी जाएगी. इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री अवधेश कुमार पांडे, महामंत्री दारा सिंह, विजय शंकर पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…