परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धर्मशाला बाजार के समीप शुक्रवार की दोपहर बहन की शादी के लिए बैंक से पैसा निकासी कर घर लौट रहे युवक के पिता से उच्चकों ने दो लाख रुपए उड़ा लिया. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पीड़ित की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के भिटौली गांव निवासी युवक अमन कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में युवक ने बताया की वह अपने पापा को बाइक से लेकर मैरवा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रुपयों की निकासी के लिए आया था. रुपयों की निकासी करने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान मैरवा मेन बाजार धर्मशाला के पास दुकान पर खरीदारी करने के लिए रुक गए. मैं दुकान में खरीदारी कर रहा था तथा पापा खरीदारी की सामग्री डिक्की में रखने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान डिक्की में रखा दो लाख रुपए पर बाइक सवार उच्चकों ने हाथ साफ कर लिया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो की संख्या में नकाबपोश उच्चकों ने इन लोगों पर पहले से नजर बनाए रखी थी. वह दूर से ही पूरी गतिविधियों पर नजर रखे थे. मौका मिलते ही रुपयों पर हाथ साफ कर लिया. इधर घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने पीड़ित से शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…