Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में डाक विभाग ने सही पता को अधूरा बता लौटाया पत्र

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के डाकघर के अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया है। विभाग ने सही और पूरा पता को अधूरा बताकर राज्य सूचना आयोग से आए एक महत्वपूर्ण पत्र को वापस लौटा दिया। मुंदीपुर गांव के सत्यप्रकाश ने जब 16 सितंबर को पत्र मिलने के बाद उसका प्रेषण नंबर डालकर जानकारी ली तो मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि राज्य सूचना आयोग से आए एक महत्वपूर्ण पत्र को भगवानपुर हाट डाकघर ने 9 सितंबर को प्राप्त किया, लेकिन उसे 11 सितंबर तक डाकघर में ही रखा गया और फिर उसको अधूरा पता बताकर वापस लौटा दिया गया।

पता बिल्कुल सही होने के कारण वह पत्र फिर एक बार 15 सितंबर को भगवानपुर हाट डाकघर में वापस आ गया, जो उन्हें 16 सितंबर को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस पत्र द्वारा राज्य सूचना आयोग के तरफ से आरटीआइ से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए बुलावा भेजा गया था, जिसकी सुनवाई 15 सितंबर को थी। सत्यप्रकाश ने यह आरोप लगाया है कि किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर डाक अधिकारियों द्वारा यह कार्य किया गया है। भगवानपुर के उपडाकपाल शंभू प्रसाद ने बताया कि कार्य की अधिकता एवं भूल वश पत्र वापस हो गया जो दुबारा आने पर सही व्यक्ति तक पहुंचा दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026