Tarwara Hindi News

तरवारा में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

मामला: ओलिपुर गांव का

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव स्थित पुल के पास से रविवार की देर संध्या ग्रामीणों ने शक के आधार पर दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ करने लगी। बाद में ग्रामीणों ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से ग्रामीणों ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस पाया। जिस पर ग्रामीण आग बबूला हो गए तथा दोनों युवकों का नाम व पता पूछने लगे। नाम व पता बताने में आनाकानी करने पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जमकर धुनाई कर डाली। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। बाद में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को हथियार व कारतूस के साथ पुलिस को सौंप दिया।

यहां बताते चले कि दोनों युवक संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल लगाकर उक्त पुल के पास गप्पे लड़ा रहे थे। जिस पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और संदेह होते ही ग्रामीणों ने दोनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान इसी जी.बी नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा तकिया गांव निवासी साहेब हुसैन के पुत्र मोहम्मद राजा उर्फ दीपक तथा बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव निवासी गणेश राम के पुत्र अभय कुमार के रूप में की गई है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछ-ताछ की जा रही है।वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026