Categories: पटना

बिहार के उपचुनाव में महागठबंधन में टूट, RJD ने दोनों सीट पर उम्मीदवार घोषित किये

पटना: बिहार में राजद-कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. राजद ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. उधर कांग्रेस अपने बूते कुशेश्वर स्थान से चुनाव लड़ेगी। राजद ने अरूण साह को तारापुर से और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को राजद का उम्मीदवार बनाया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है। राजद ने तारापुर सीट से पिछली लड़ी दिव्या प्रकाश का टिकट काट दिया था। दिव्या प्रकाश राजद के वरीय नेता और लालू फैमिली के खास जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी हैं। लेकिन पार्टी ने इसे दफे एनडीए के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी की है। लिहाजा अरूण साह को टिकट दिया गया है.

तारापुर क्षेत्र में वैश्य वोटरों की अच्छी तादाद है औऱ राजद को उम्मीद है कि अरूण साह के कारण वैश्य वोटरों का साथ उसे मिल जायेगा। कुशेश्वर स्थान सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अशोक राम चुनाव लड़े थे. लेकिन राजद ने इस सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ने से इंकार कर दिया है. राजद ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है। कांग्रेस अपने पुराने उम्मीदवार अशोक राम या उनके बेटे को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026