Categories: पटना

ममता बनर्जी ने 58 हजार से ज्यादा मतों से बीजेपी प्रत्याशी को हराया, अन्य दो सीटों पर भी TMC आगे

पटना: बंगाल विधानसभा उपचुनाव के भवानीपुर सीट का परिणाम जारी हो गया है. इसमें ममता बनर्जी ने 58 हजार से अधिक मत से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी नेता प्रियंका टिबड़ेवाल को 58 हजार 389 मतों से हराया है. बात दें कि 30 सितंबर को बंगाल के तीन विधानसभा सीट पर उचुनाव हुआ था. इसमें भवानीपुर के परिणाम जारी हो गया है।

बता दें कि टीएमसी जंगीपुर, समसेरगंज की सीटों पर लीड बना रखी है. उपचुनाव के अंतिम नतीजे आने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. हालांकि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमली प्रमुख ममता बनर्जी जीत हासिल की है।

बता दें कि 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 52 हजार से आगे चल रही थी. इस बीच ममता को बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया था। मतगणना के रुझानों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि है ये ममता दीदी की जो जीत है वही, सत्यमेव जयते की रीत है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026