Categories: पटना

बिहार में जहरीली शराब से होनेवाली मौत का सिलसिला जारी ! 6 लोगों की मौत.. 4 की हालात गंभीर….

पटना: बिहार में जहरीली शराब से होनेवाली मौत का सिलसिला जारी है, बस, जिले बदलते जा रहे हैं। पिछले 15 दिन में अब तक नालंदा और सारण में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब से अपनी जान गंवा चुके हैं। अब इस जिलों की लिस्ट में बक्सर भी शामिल हो गया है। जहां गणतंत्र दिवस के दिन जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत और चार गंभीर रुप से बीमार होने की घटना सामने आई है। एक साथ छह मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं।

मामला जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत मुरार थाना क्षेत्र के आमसारी गांव की बताई जा रही है। जहां 26 जनवरी की रात शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई है। दो-तीन लोग अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यहां के ग्रामीणों की मानें 26 जनवरी की शाम 7-8 लोग शराब पीकर जश्न मना रहे थे। देर रात अचानक एक के बाद एक पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि साथ शराब पीने वाले अन्य दो-तीन लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतकों में आमसारी गांव में राजनारायण सिंह के पुत्र आनंद सिंह, गोपाल सिंह के पुत्र मिंकू सिंह, यदू यादव के पुत्र शिवमोहन यादव, कामेश्‍वर सिंह के शिक्षक पुत्र भृगु सिंह, और शीकू मुसहर की मौत हो गई है। भृगु सिंह के भाई बंटी सिंह समेत सात-आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के लोगों ने बताया कि 26 जनवरी की देर शाम को इन सभी ने देसी शराब पी थी। बताया जाता है कि पार्टी करने के लिए मिंकू नाम के युवक ने कहीं से होमियोपैथिक दवा मिलाकर तैयार की गई शराब लेकर आया था। देर रात करीब 12 बजे पार्टी के दौरान ही अचानक आनंद सिंह की तबि‍यत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद आनंद सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शराब पार्टी में शामिल अन्य सभी लोगों की स्थिति खराब होने लगी और एक के बाद एक अब तक पांच लोगों की मौत हो गई।

डुमरांव एएसपी श्रीराज ने बताया कि अब तक पांच लोगों के मौत हो गई है। अफवाह के अनुसार पार्टी के दौरान शराब सेवन की जानकारी मिल रही है। देर रात करीब 11:30 बजे सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026