परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित मखदुम साहब के मजार समीप किसी बच्ची को केला देने के बहाने महिला को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को हवाले किया। घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 10 बजे एक महिला द्वारा अरंडा गोला बाजार के शमशुद्दीन की 11 वर्षीय पुत्री शाहजहां को केला दिखाकर खाने को कहा। तभी लड़की ने शोर मचाते हुए लोगों को बुलाने लगी। तभी आसपास के लोग आकर उक्त महिला को पकड़ हसनपुरा स्थित बड़ी चौक पर ले गए जहां पुलिस को बुला महिला को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ करने के बाद पता चला कि उक्त महिला रघुनाथपुर थाना के चकरी निवासी देवी है जो कि मखदूम साहब के मजार पर मुराद मांगने आई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…