गुठनी

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव के समीप गुठनी-मैरिटार मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मैरिटार निवासी सुभाषचंद्र दुबे का पुत्र मुकेश दुबे(24 वर्ष) है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मुकेश गुठनी से आवश्यक सामान की खरीदारी कर बाइक से घर वापस लौट रहा था, तभी खड़ौली गांव के समीप स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना की खबर मिलते ही उसकी पत्नी प्रीति कुमारी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वहीं उसकी मां कालिंदी देवी भी दहाड़ मारकर रो रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026