छपरा: बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी हरिकिशोर राय की बरामदे में खड़ी बोलेरे गाड़ी की चोरी कर ली .ताज्जुब की बात यह है कि घर के दोमंजिले कमरे में सोये कुछ सदस्यों ने बोलेरो ले जाते भी देखा लेकिन शायद इमरजेंसी में ड्राइवर द्वारा भाड़े पर गाड़ी ले जाने की बात सोचकर वे भी चुपचाप देखते रह गए और चोर आराम से बोलेरो लेकर चंपत हो गए . वाहनमालिक को इस चोरी का पता बुधवार की सुबह लगा जब उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर से संपर्क किया .
ड्राइवर द्वारा अनभिज्ञता जताये जाने के बाद उनके होश उड़ गए . दुमंजिले कमरे में सोये परिजनों के अनुसार बुधवार की रात करीब पौने दो बजे एक स्कूटर पर सवार तीन चोर पहुँचे एवं दालान में खड़ी बोलेरो स्टार्ट कर चलते बने . उन्होंने बताया कि चालक भी स्कूटर से ही आता था .चालक द्वारा गाड़ी ले जाने की बात सोचकर वे चुप रह गए और चोर आराम से बोलेरो लेकर फरार हो गए .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…