Categories: छपरा

छपरा से मशरक में होम डिलीवरी देने जा रहे शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा: मशरक बाजार क्षेत्र में छपरा से बैग और झोले में शराब रख बस से होम डिलीवरी देने जा रहे शराब धंधेबाज को महावीर चौक बस स्टैंड में थाना पुलिस गश्ती दल ने बुधवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम में गश्ती दल का नेतृत्व कर महावीर चौक पर आने जाने वालों पर नजर रखी गयी थी कि उसी दौरान छपरा से आने वाली बस से बैग और झोला लिए उतरे युवक को जांच के लिए रोका गया तो युवक भागने लगा जिसे पुलिस बल की मौजूदगी में दबोच लिया गया।

जांच-पड़ताल की गई तों बैग से 8 पीएम फ्रूटी पैक 180 एमएल 30 पैक,8 पीएम 750 एमएल 10 पीस,8 पीएम 750 एमएल शीशा बोतल 10 पीस बरामद किया गया जो टोटल 20 लीटर के करीब है। मामलेे में शराब धंधेबाज ने बताया कि शराब बाजार क्षेत्र के स्टेशन रोड में मिंटू कुमार पिता शिव कुमार गुप्ता और संजय प्रसाद पिता सत्यदेव प्रसाद गुप्ता को डिलेवरी देनी थी। वही उसने और शराब धंधेबाजों के नाम बताएं हैं जिनकी जांच-पड़ताल की जा रही है। वही मामले में प्राथमिकी कांड संख्या 578/21 दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। वही नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026