दरौली में बिजली का काम करवा रहे युवक व उसके स्वजनों को पीटा, घायल

✍️परवेज अख्तर/सीवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दरौली बाजार में गुरुवार की सुबह बिजली का काम करवा रहा एक युवक व उसके स्वजनों के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान कमलेश मांझी, भीम मांझी, द्वारिका मांझी और नकुल मांझी के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि कमलेश मांझी के घर समीप बिजली के पोल पर लगी लाइट नहीं जल रही तो उसे बनवा रहा था।

तभी राजू नामक युवक आया और गाली गलौज करने लगा। जब कमलेश ने इसका विरोध किया तो एक साजिस के तहत तकरीबन आधा दर्जन लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे इससे वह घायल हो गया। बीच बचाव करने गये भीम ,द्वारिका नकुल को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026