✍️परवेज अख्तर/सीवान:
मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-नौतन मुख्य पथ पर गुरुवार की अहले सुबह दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई । बताया जाता है कि मैरवा-नौतन मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक आपस में टकरा गए।
घटना के बाद एक बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से किसी तरह घायल को उठाकर स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक संतोष कुमार डीजल खरीदने के लिए जा रहे थे।तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…