दरौंदा में रईस खान के पक्ष में बोले बड़हरिया के पूर्व विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह की मैं इनके साथ हूं और रहूंगा

परवेज अख्तर/सिवान: जैसे-जैसे एमएलसी पद के लिए वोटिंग की तिथि नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होते जा रही है. त्रिस्तरीय पंचायत में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने के लिए एमएलसी पद के प्रत्याशियों का इलाके में सघन दौरा निरंतर जारी है.इसी कड़ी में दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के दरौंदा गांव में छोटे खान के आवास पर रविवार को विधान परिषद के चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान का नवनिर्वाचित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया. बतादें कि रईस खान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करना चाहते थे.इसलिए उनके साथ एक बैठक भी किया.

इस बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने किया.वहीं मंच का संचालन गौतम यादव ने किया. इस दौरान बड़हरिया के पूर्व विधायक श्री श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि मेरे हीं कहने पर रईस भाई चुनाव लड़ रहे है.मैं इनके साथ हूं और रहूंगा.वहीं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एमएलसी पद के प्रत्याशी रईस खान ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधियों के साथ साथ, गरीब,नौजवान, बूढ़े- बुजुर्ग, असहाय,बीमार लोगों के हक की लड़ाई लड़ूंगा.इस मौके पर जिलापार्षद धर्मेन्द्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी यादव, नगीना यादव, मुखिया उमेश सिंह, वीर बहादुर यादव उर्फ बीरन यादव,रामशरण मांझी,मंसूर अंसारी,सरफुद्दीन अंसारी, भीम आर्मी के राहुल सम्राट,हरेश यादव,फिरोज खान,मुन्ना अंसारी,प्रो. जयराम यादव,कादिर अहमद के अलावे सैकड़ों जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026