दरौली: पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहरवा नहर के समीप से पुलिस ने शराब तस्कर एक युवक को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार सरहरवा नहर के पास एक युवक बाइक पर बोरी में कुछ रख कर काफी देर से खड़ा था. इसी बीच बोरी में शराब होने के शक के आधार पर किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी. सूचना पाकर चिन्हित स्थान पर पहूंची दरौली पुलिस टीम को देखते ही युवक वहां से भागने लगा.युवक को भागते देख पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया.

किसी के द्वारा पुलिस को मिली गुप्त सूचना बिल्कुल सही निकला और उस युवक के पास से पुलिस ने करीब दो सौ बोतल शराब बरामद किया. बरामद किए गए शराब में एट पीएम फ्रूटी के 120 बोतल, विस्की का 5 बोतल तथा ग्रीनलेवल का 75 बोतल शामिल हैं.पकड़ा गया शराब माफिया की पहचान सीवान जिले के मखदुम सराय गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में किया गया है. दरौली थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने कांड संख्या 93/22 के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब तस्कर युवक को जेल भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026