Tarwara Hindi News

फखरुद्दीन पुर में दरवाजे पर खेल रहे मासूम को पिकअप ने मारी ठोकर, मौत के बाद मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र से गुजर रही फखरुद्दीन पुर चाडी मुख्य पथ पर फखरुद्दीन पुर बाजार के समीप मंगलवार की सुबह एक बोलेरो ने मासूम बच्चें को ठोकर मार दी. इस घटना में मासूम ने इलाज के दरम्यान दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. हर कोई परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाते हुये दिखा. बतादें कि फखरुद्दीन पुर गांव निवासी मुमताज अली का तीन वर्षीय पुत्र शाहिद राजा अपने दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दरम्यान एक बोलेरो से ठोकर लग गयी. इस घटना में शाहिद गंभीर रुप से घायल हो गया. बच्चे को आनन-फानन में परिजन तरवारा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय पर लाये. जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद बोलेरो का चालक बोलेरो के साथ फरार हो गया. सड़क दुर्घटना में शाहिद रजा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मां, पिता के साथ भाई व बहन की हृदय विदारक चित्कार से वातावरण शोकाकुल हो गया. पलभर में गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृत शाहिद सात भाई-बहन में सबसे छोटा था. इधर मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेने में जुटी हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. अगर आवेदन दिया जाता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026