परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज शहर के राजकीय मध्य विद्यालय महाराजगंज में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत प्रशांत कुमार सिंह के पिता चन्द्रेश्वर सिंह (62) वर्ष सोमवार की एक बजे दिन से गायब है. उनका मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा है. परिवार वालों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. शिक्षक के पिता सोमवार की दोपहर शहर के एचडीएफसी बैंक गये थे. फिर लौट कर घर नहीं पहुंचे हैं. जब शाम तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता सताने लगी. परिजन खोजबीन करने लगे. परिवार वालों ने इसकी सूचना एसपी, एसडीपीओ, थाने को दी है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने पुलिस बल के साथ रात में खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है. बताते चलें कि चन्द्रेशवर सिंह का मूल निवास दरौदा थाने के सवान विग्रह है. वे राजकीय मध्य विद्यालय के बगल में ही अपना मकान बनाकर रहते हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…