परवेज अख्तर/(भोरे)गोपालगंज : अपना सामान वापस लेने अपने ससुराल आयी एक बहू ने रॉड से मारकर अपने ससुर का हाथ तोड़ दिया।इस मामले में ससुर ने अपनी बहू, समधन सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी विजय मिश्रा अपने दरवाजे पर बैठे थे कि इसी दौरान उनकी बहू रसना मिश्रा अपनी मां निर्मला देवी के अलावे अन्य चार लोगों के साथ अपने ससुराल पहुंची।
बता दें कि रसना मिश्रा ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दो दिन पहले ही भोरे थाने में दर्ज करायी थी।वहीं दूसरी तरफ ससुराल पहुंचने के बाद वह जबरन घर में घुसकर अपने सामान लेने लगी। जब उसके ससुर विजय मिश्रा ने ऐसा करने से मना किया, तो पास ही रखें लोहे के रॉड को उठाकर उसने अपने ससुर विजय मिश्रा के हाथ पर दे मारा।जिससे उनका हाथ टूट गया।इसके अलावा उनके सर पर भी वार किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों ने घायल विजय मिश्रा को भोरे रेफरल अस्पताल लाया।
जहां से उन्हें गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया गया।वहीं इस मामले में विजय मिश्रा के बयान पर पुलिस ने उनकी बहू निर्मला देवी, कटेया थाना क्षेत्र के भठवा गांव निवासी स्व. कन्हैया मिश्रा की पत्नी समधन निर्मला देवी, दुहौना गांव निवासी सुजीत चतुर्वेदी, सपना देवी और भोरे थाना क्षेत्र के तिवारी चकिया गांव निवासी कुतू और विक्क के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…