Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने लालटेन मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सीवान/गोपालगंज :- देश मे बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की सारी लाइटें बंद कर लालटेन मोमबत्ती और दिया जला कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। राजद के प्रदेश महासचिव रेयाजुल हक राजू ने भी अपने आवास पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर की सभी लाइटें बंद कर मोमबत्ती जलाया।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए श्री राजू ने कहा कि बिहार में अब तीर की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बिजली के जमाने में लालटेन की क्या जरूरत है. ऐसे में मिसाइल के ज़माने में तीर की भी कोई आवश्कता नहीं है. इसबार के चुनाव में तीर को उखाड़ फेंकना है. क्योंकि नीतीश कुमार बेरोजगारी नहीं कुर्सी के बारे में सोचते हैं।राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि  नीतीश कुमार ने हाल ही में वर्चुअल रैली किया, जो पूरी तरह फेल साबित हुई। सोशल मीडिया में उनके रैली को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिला।

श्री भुट्टो ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में हत्या को प्रमोट कर रहे हैं. एससी और एसटी तबके से आने वाले लोगों की हत्या होने पर उनके परिवार के  सदस्य को नौकरी देने की बात कह वे अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। नीतीश कुमार जिन लोगों को जीते जी नौकरी नहीं दे पाएं, उनको मरने के बाद नौकरी क्या देंगे। इस अवसर पर राजद सचिव अनिल कुमार प्रजापति, युवा राजद नेता संजीव सिंह, यदुवंशी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल यादव, मुखिया प्रतिनिधि शाह फैसल, डॉ गोरे आलम आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026