गुठनी में जीविका दीदियों ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार दिवस के मौके को जीविका दीदियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया. सोमवार को जीविका परियोजना के सागर संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में एनआरएलएम के दिशा निर्देशों के आलोक में स्वतंत्रता प्राप्त होने के 75 वें वर्ष के विषय पर चर्चा किया गया. बीपीएम आमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुये सागर CLF की सचिव गायत्री देवी ने बिहार के उन्नति एवं खुशहाली में जीविका दीदियों की उत्कृष्ट योगदान के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दीदियों के नाम भेजे गये संदेश को पढ़कर सुनाया.

संदेश पाठन समाप्त होते ही उपस्थित प्रतिनिधि निकाय के सदस्यों ने हर्ष पूर्वक मुख्यमंत्री के संदेश को ध्वनि मत से पारित कर ताली बजाकर उसका स्वागत किया. जीविका दीदियों ने बिहार के प्रगति तथा विकसित राज्य बनाने में बढ़ चढ़ कर कार्य करने के साथ ही स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन तथा संकुल स्तरीय संघ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के निवर्तमान शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक चन्द्रकान्त कुमार, उप सचिव मंजू देवी, रिंकु देवी, फूल देवी, प्रेमशीला देवी, जयंती देवी, लक्ष्मी देवी, फूलमती देवी, किरण देवी, रंजन देवी के साथ ही 24 ग्राम संगठन के दर्जनों दीदियों ने भाग लिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024