Categories: Siwan News

चार वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में टिंकू राम दोषी

परवेज अख्तर/सीवान: एडीजे6 जीवन लाल की अदालत में 4 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में आरोपी टिंकू राम को दोषी पाया है. उसे भा द वि के धारा 377 व पास्को एक्ट में दोषी पाया है .इसका फैसला आगामी 3 अप्रैल को सुनाया जाएगा. बताते चलें कि सीवान नगर थाना कांड संख्या 206/16 में मोहम्मद क्यामुद्दीन जो समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना के तरसपुर का रहने वाला  है वह वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला स्थित असगर अली के मकान में किराया पर रहता है.

उसने अपने आवेदन में कहा है कि 14 मार्च 2016 को संध्या 5 बजे मेरा बगलगीर टिंकू राम ने मेरे 4 वर्षीय पुत्र उठाकर अपने घर के छत पर ले चला गया तथा मेरे बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. बच्चे को छत पर से बुलाया गया उसने आप बीती कहानी बताई. उसके बाद हम लोगों ने टिंकू राम को खोज कर पकड़ लिया तथा पुलिस को फोन कर के उसे सौंप दिया और इस घटना की लिखित आवेदन स्थानीय थाना को दिया. इस मामले में कोर्ट में अभियोजन के तरफ से विशेष एपीपी नरेश कुमार सिंह ने गवाही कराई तथा बचाव पक्ष के अधिवक्ता धर्मनाथ सिंह नंबर 1 ने गवाह का जिरह किया. दोनों पक्षों का बहस सुनने के बाद आरोपी टिंकू राम को दोषी पाया है .सजा के बिंदु पर आगामी 3 अप्रैल को बहुत सुनने के बाद कोर्ट द्वारा सजा मुकर्रर की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026