Categories: Tarwara Hindi News

तरवारा के हजपुरवा में सरपंच ने दिखाई दबंगई तो गांव में हुई तनाव व्याप्त, पुलिस कर रही है गांव में कैंप

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में काली मंदिर में भक्ति गीत बजाने को लेकर पंचायत के सरपंच ने दबंगई दिखाते हुए अपने समर्थकों के साथ स्थानीय लोगों की पिटाई कर दी।मारपीट की घटना के बाद गांव के लोगों में तनाव व्याप्त है।इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भी थोड़ी देर के लिए लोगों के आक्रोश सामना करना पड़ा। स्थिति को अनियंत्रित देखते हुए पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा।आक्रोशित लोगों का कहना था कि सरपंच द्वारा भक्ति गीतों को बजाएं जाने से मना किया जा रहा था।

इसके बाद स्थानीय लोग भक्ति गीत बजाए जाने की ज़िद पर करने लगे। इसका विरोध करने पर सरपंच ने दो परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दिया। मारपीट की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों के हंगामे के बाद सरपंच घर छोड़कर फरार हो गया। उन लोगों का कहना था कि जब मंदिर में भक्ति गीत बजाए जाते हैं। उस समय सरपंच द्वारा भक्ति गीत बजाए जाने का विरोध किया जाता है। सरपंच द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े गीत बताने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा था।जिसका लोग अक्सर विरोध करते रहते हैं। फिलहाल हजपुरवा गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024