हसनपुरा में अगलगी में पांच साल के मासूम बच्ची की झूलसने से मौत

छत पर बने पुआल के गांज में बने झोपड़ी में सोयी थी मासूम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथु यादव टोला में सोमवार की तड़के दिन के करीब एक बजे हुई अगलगी में ओमप्रकाश यादव की पांच वर्षीय पुत्री गुड्डी कुमारी की झूलसने से मौत हो गयी. छत के उपर पुआल के बना गांज में (झोपड़ीनुमा) में मासूम बच्ची खेलकर वहीं सो गयी थी. तभी अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से पुआल की गांज में आग लग गयी. जिससे वह उसी में झूलस गयी. आग की लपटे देख कर ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण छत पर चढ़कर आग बुझाने लगे. इस बीच परिजन को तनिक भी ध्यान नहीं आया कि गुड्डी छत पर खाना खाकर सोयी है. आग बुझाने के दौरान लोगों को यह पता नहीं चल सका कि इसमें बच्ची है. जब पुआल का मलबे को छत से नीचे फेंका गया तो देखा कि बच्ची झूलस कर मर गयी है. यह देख सभी के होश उड़ गये. बच्ची की झूलस कर हुई मौत की घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

परिजनों में चीख चित्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. माता पिता सहित सभी परिजन रोने बिलखने लगे. मृतका दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की है. पिता ओमप्रकाश पेंटर का काम करते है. पीड़ित पिता ओमप्रकाश का कहना है कि ठंड के समय में छत के उपर ही एक पुआल का झोपड़ी बनाकर उसी में रहता था. जिस पर गुड्डी बांस के सीढ़ी के सहारे छत पर चढकर कभी कभार वहीं खेलकर सो जाती थी. पीड़ित पिता यह कह कर फफक कर रो पड़े कि उस पुआल को कल मशीन से कटवाने की बात किया था. ताकि भूसा के साथ मिलाकर मवेशी को खिलायेगें. लेकिन इधर होनी को यहीं मंजूर था. घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रभात कुमार व थाने के पुअनि रामाय सोरेन घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की. सीओ श्री कुमार ने कहा का जो भी सरकारी मुआवजा होगा दिया जायेगा. वहीं बच्ची की शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026