महाराजगंज: बीएसईबी और स्कूल की लापरवाही के खिलाफ छात्र व अभिभावकों का धरना

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय के स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में सोमवार को विद्यालय के दो छात्र और उनके परिवार के सदस्य विद्यालय प्रशासन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कार्यशैली के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं. धरना पर बैठे छात्र आशुतोष कुमार के पिता रविंद्र कुमार पांडे ने बताया कि स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के कर्मियों की द्वारा घोर लापरवाही का नतीजा है कि मेरे बेटे का इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा जा सका. जिससे बेवह से बिहार इंटरमीडिएट की होने वाली विशेष वार्षिक परीक्षा से वंचित हो जाने का अंदेशा है.

उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को जब विद्यालय पहुंचा तो यह लिखित आश्वासन दिया गया कि आपके बच्चों का फॉर्म भरा जाएगा. जिस पर काम हो रहा है. पुनः 9 तारीख को जब विद्यालय आया तो सारे लोग विद्यालय छोड़ गायब थे. विद्यालय के प्राचार्य समेंत कोई भी शिक्षक विद्यालय में मौजूद नहीं है. श्री पांडे ने बताया कि सोमवार 12 तारीख हो गया. 12 अप्रैल को भी कोई शिक्षक या प्रचार्य या चपरासी तक विद्यालय में उपस्थित नहीं थे. जब कि फार्म भरने के तारीख 12 अप्रैल से सुनिश्चित है. धरना करने वालों में आशुतोष कुमार पांण्डेय, रविंद्र कुमार पांडे, विशाल कुमार राम, शैलेंद्र कुमार राम अखिलेंद्र कुमार, शुभम कुमार आदि शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026