परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के गोपी पतियांव में सोमवार की संध्या पांच बजे दुकान पर समान खरीदने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चाकुबाजी हो गयी. जिसमें गोपीपतियांव निवासी शरमा राम का पुत्र राजकुमार राम घायल हो गया. उसकी अंगुली कट कर जख्मी हो गयी. जबकि दूसरे पक्ष के भी एक युवक की घायल होने की खबर है. इस मामले में पीड़ित युवक के पिता शरमा राम थाने मेंं आवेदन देकर बताया कि मेरा पुत्र राजकुमार राम दिया सलाई खरीदने सोमवार की शाम गया था.
तभी किसी बात को ले सुदीप ठाकुर, वृजमोहन ठाकुर से मारपीट हो गयी. इसी बीच गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया. जिसके चलते उसकी अंगुली कट कर जख्मी गई. वह जोर जोर से चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर पर हम बच बचाव करने गए तो उक्त लोगों ने हमारे साथ भी मारपीट करने लगे. साथ ही जान मारने की धमकी देने लगे. वहीं दूसरे पक्ष द्वारा भी थाने में आवेदन दिया गया है. इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…