परवेज अख्तर/सिवान :- बसंतपुर थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को सोमवार की देर शाम छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त थानाक्षेत्र के नगौली का मनोज तिवारी बताया जाता है. जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया. बता दें की थानाक्षेत्र के नगौली गांव में लाइट के विवाद को लेकर 5 अप्रैल की रात दो पक्षों में तनातनी हो गई थी.
हालांकि गांव के कुछ बुद्धिजीवियों ने मामले को शांत करा दिया. उसके बाद फिर 6 अप्रैल की सुबह दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई. घटना में घायल हुए एक युवक की मौत इलाज के दौरान कुछ दिनों बाद हो गई थी. इसी मामले में जेल भेजा गया मनोज तिवारी अभियुक्त बनाया गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…