हसनपुरा में चाकूबाजी मामले में घायल का आया फर्द बयान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा में बीते दिनों हुई चाकूबाजी मामले में घायल पक्षों का फ़र्दबयान थाने में आया है. घायल गोरखनाथ महतो पिता सिताबलाल महतो ने बताया है कि 15 अप्रैल को अपने घर के दरवाजे पर था. तभी इसी बीच मनन महतो पिता स्व.लाल जी महतो अरंडा निवासी जो की मैरवा से आकर घर के तरफ जा रहा था. जब मेरी नजर उस पर पड़ी तोअ हम बोले कि चार लाख रुपए आप ले लिए हैं, और आपकी जमीन जो कि मेरे घर के सटे है उसका बैनामा भी नही कर रहे हैं. इसी बात पर उक्त व्यक्ति द्वारा करीब 4 वर्ष बीत जाने के बाद बेईमानी की नियत से गाली गलौज करने लगा. तब तक उनके घर के सदस्य कन्हैया महतो पिता लाल जी महतो, रंजन महतो पिता कन्हैया महतो,  देवंती देवी पति कन्हैया महतो,  मंजू देवी पति मनन महतो सभी ने मिलकर हाथ में रड, फरसा, लाठी, फहसुल लेकर आ गए.

इसी दौरान मनन महतो ने अपने पास रखे चाकू निकालकर मेरे ऊपर चला दिया. जिससे घायल होकर नीचे गिर गया. जान से मार डालने की नियत से मुझे दौड़ाने लगा. वहीं किसी तरह भाग रहा था तो रंजन कुमार अपने हाथ में लिए रड से मारकर जख्मी कर दिया. वही कन्हैया महतो अपने हाथ में लिए फरसा लेकर जान से मार देने की नियत से मेरी पत्नी विद्यावती देवी के ऊपर चला दिया. जो की उसके लिलार के पास कट गया. जिससे जमीन पर गिर पड़ी. वहीं ज्ञांंति देवी व मंजू देवी ने लाठी से उसे मारपीट करने लगी. जब मेरी पत्नी जमीन पर गिरी पड़ी थी इसी बीच गले में सोने का चैन मंगलसूत्र 25 हजार चेन मंजू देवी ने लेकर भाग गई. इस दौरान मेरा पुत्र विशाल कुमार भी घायल हो गया. सभी घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां नगर थाने में पुलिस के समक्ष बिना किसी दबाव का फ़र्दबयान दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026