परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के मझौली रोड स्थित पूर्व जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बच्चा प्रसाद की पत्नी ने रविवार की अहले सुबह गोरखपुर में दम तोड़ दिया. मृतक 80 वर्षीय सरस्वती देवी अपने पति डॉ बच्चा प्रसाद मौत की सूचना पाकर दम तोड़ दी. दो दिन पूर्व जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बच्चा प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी की तबियत खराब होने पर चिकित्सक अचानक घबड़ा गये. जिससे दोनों लोगों की तबियत खराब हो गयी. पहले उनकी पत्नी को सीवान ले जाया गया. लेकिन उनकी आक्सीजन लेबल कम होने से सीवान के डॉ गोरखपुर रेफर कर दिये.
जिसके बाद दोनों लोगों की हालत नाजुक देख गोरखपुर में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शनिवार को चिकित्सक डा बच्चा प्रसाद निधन हो गया. वही मौत की सूचना मिलने पर चिकित्सक की पत्नी सरस्वती देवी ने रविवार को दम तोड़ दिया. निधन पर विधायक अमरजीत कुशवाहा, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, श्रीकांत सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपालजी बरनवाल, डॉ दिनेश चंद्र, ओम किशोर प्रसाद समेत अन्य बाजार वासी ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…