हुसैनगंज में शिक्षक निर्वाचन में 85 प्रतिशत तो स्नातक निर्वाचन के लिए 58 फीसदी पड़े मत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय पर बूथ संख्या 62 पर डीपीओ राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जानकारी के अनुसार स्नातक निर्वाचन के लिए 58 फीसदी तो शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए दो काउंटर बनाए गए थे।

शिक्षक निर्वाचन के लिए 34 मतदाताओं में 29 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि स्नातक निर्वाचन के लिए 707 मतदाताओं में से 414 वोटरों ने वोट डाले। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया संपन्न की गई। डीसीएलआर शाहबाज़ खान मतदान केंद्र का जायजा लेते रहे। जबकि जीरादेई में स्नातक में कुल 1609 में 1081 तथा शिक्षक निर्वाचन में कुल 124 में से 112 मत पड़े।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026