सिवान: शिक्षक के लिए 83.85 व स्नातक निर्वाचन के लिए 65 फीसदी हुआ मतदान

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधान परिषद के 03 सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले में कुल 46 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। मतदान काफी शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 03 सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 65 फीसदी और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव में 83.85 फीसदी मतदान हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा दिनभर मतदान पर नजर रखी जा रही थी। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सह सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय के नेतृत्व में कर्मी पूरे दिन चुनाव से संबंधित जानकारियां एकत्रित करने में जुटे रहे। मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी मतपेटी संगहण किए। इसके बाद बैलेट बाक्स को छपरा में बने वज्रगृह में जमा करने के लिए भेज दिया गया।

सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक डाले गए वोट :

जानकारी के अनुसार बिहार विधान परिषद के 03 सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 27 तथा 03 सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रोंं पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अधिकारी मतदान केंद्रों का करते रहे निरीक्षण :

दोनों चुनाव के लिए कुल 27 हजार 337 मतदाता थे। इसमें स्नातक निर्वाचन के 24 हजार 897 मतदाता व शिक्षक निर्वाचन के लिए 2440 मतदाता शामिल हैं। इसी बीच मतदान करने आए कुछ मतदाताओं के परिवार के लोगों के नाम मतदाता सूची में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर होने की वजह से उन्हें दिक्कत भी आई। निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरे मतदान पर नजर रखने व शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक तैनात किए गए थे। इसके अलावा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी टीम के साथ पूरे समय क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026