परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्ष्रेत्र के टेढ़ीघाट बाज़ार में हाजी हार्डवेयर स्टोर दुकान में बिती रात्रि लगभग 2 बजे चोरों द्वारा गैस कटर, छेनी एवं अन्य औजारों के माध्यम से दूकान का शटर काटने की कोशिश किया जा रहा था. उसी समय टेढ़ीघाट में रात्रि गस्ती में मौजूद थाने के चौकीदारों को जानकारी मिली. वे तुरंत वहां पहुंच कर तहकीकात करने लगे. वहीं चोर चौकीदार को देखते ही वहाँ से रात्रि का लाभ उठा कर फरार हो गये. इस प्रकार चौकीदार के मुस्तैदी के कारण चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे.
कुछ समय के पश्चात् इसकी सूचना तुरंत थाने के गश्ती दल को दिया गया. सूचना मिलते ही एस आई हरेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ टेढ़ीघाट मार्केट पहुंच कर घटना का जायजा लेते हुए दुकान के मालिक को सूचित किया. दुकानदार द्वारा बताया गया कि दूकान के सारे सामान सुरक्षित है. विदित हो कि जनवरी महीने में शीतलहर के समय टेढ़ी घाट मशान माई मंदिर के पूरब एक सोने चांदी की दुकान का शटर तोड़ कर करीब पांच लाख के रुपये की गहनों की चोरी कर ली गई थी. जिसका उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया हैं. हार्ड वेयर दुकान का मालिक भोला जी ने बताया कि स्थानीय चोरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि टेढ़ीघाट में बराबर चोरी की घटना का अंजाम दे रहे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…